फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बिजली का तार काटने को लेकर दो पक्षों में विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
कोल्हुई। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम बड़गो के टोला मलंगडीह में शनिवार की दोपहर बिजली का तार काटने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के लाठी-डंडे चले, जिसमें कई लोगों को चोटें आई हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बिजली का तार काटने के मामले को लेकर एक पक्ष के पंचम और दूसरे पक्ष के मोहम्मद रजा के बीच कहासुनी शुरू हुई। देखते ही देखते मामला बढ़ गया और दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। आरोप है कि इस दौरान दोनों तरफ से लाठी-डंडे चले। सूचना पर पहुंची कोल्हुई पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए दो लोगों का शांतिभंग के आरोप में चालान किया है। इस बाबत थानाध्यक्ष कोल्हुई आलोक कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों से एक-एक लोगों का शांति भंग में चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें