फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसे लगा जैसे जमीन पर उतर आया हो इंद्रधनुष

विज्ञापन
पीजी कालेज ग्राउंड पर महोत्सव का उद्धाटन करते गोरखपुर के सांसद रवि किशन व केन्द्रीय वित्त राज्य ? - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
ऐसे लगा जैसे जमीन पर उतर आया हो इंद्रधनुष
विज्ञापन

महराजगंज। रंग-बिरंगी रोशनी से सजा भव्य मंच। पारंपरिक वस्त्र धारण किए कलाकार और मंच के सामने बैठी दर्शकों की उत्साही भीड़। कार्यक्रम शुरू हुआ तो रंगबिरंगी रोशनी में ऐसे लगा जैसे धरती पर इंद्रधनुष उतर आया हो।
यह नजारा था जवाहर लाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज में शनिवार को महराजगंज महोत्सव के भव्य शुभारंभ का। पहले दिन स्कूली बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुति से लोगों का मन मोह लिया। उन्होंने अपनी प्रस्तुति से कला व संस्कृति के अलग-अलग रूपों को प्रदर्शित किया। साथ ही रंगोली प्रतियोगिता व विज्ञान प्रदर्शनी में भी प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई।
विज्ञापन

उद्घाटन के दौरान मलवरी कांवेंट स्कूल की छात्रा परी अग्रवाल ने गणेशा श्री गणेशा नामक वंदना प्रस्तुत किया। इसके बाद आरपीआईसी की छात्राओं ने सरस्वती वंदना, जेके मांटेसरी स्कूल के बच्चों ने राजस्थानी नृत्य व सेंट जोसेफ स्कूल के बच्चों ने समूह नृत्य प्रस्तुत किया।
रंगोली में इन स्कूलों के विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
रंगोली बनाने में सेंट जोसेफ स्कूल, पंडित दीनदयाल स्कूल, अनूप पब्लिक स्कूल, महराजगंज इंटर कॉलेज, हालमार्क, पैरामाउंट एकेडमी, महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज, आरके सनशाइन, साधुशरण भारद्वाज, दिग्विजयनाथ इंटर कॉलेज, सिटी मांटेसरी, एंग्लो संस्कृत इंटर कॉलेज, जवाहर लाल नेहरू पीजी कॉलेज, कंपोजिट विद्यालय बंजारी पट्टी व माडर्न इंटरनेशनल स्कूल, कास्मापोलिटन व ध्रुवनरायन विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लेते हुए आकर्षक रंगोली बनाई।
ओडीओपी स्टाल रहे आकर्षण का केंद्र
मुख्य मंच के पश्चिम तरफ प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए एक जनपद एक उत्पाद (ओडीओपी) से जुड़े स्टाल लगे मिले। मुरादाबाद, बलिया, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, सिद्धार्थनगर, आजमगढ़, वाराणसी, सीतापुर, मऊ, बस्ती, लखनऊ, भदोही के साथ ही जिले के भी उत्पाद लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे। वहीं पूरब तरफ खाद्य रसद, ग्राम्य विकास, कृषि विभाग, उद्यान विभाग, समाज कल्याण, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, जिला नगरीय विकास अभिकरण के साथ ही बाल विकास व पुष्टाहार विभाग के स्टाल पर पहुंचकर लोगों ने विभागीय योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से स्टाल लगाकर लोगों को कानूनी जानकारी प्रदान की गई।
केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी, गोरखपुर के सांसद रविकिशन ने कलाकारों का उत्साहवर्धन किया
महराजगंज। दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि मेधावियों को मंच उपलब्ध कराना ही महोत्सव का प्रमुख उद्देश्य है। युवा वर्ग, किसान व उद्यम से जुड़े लोग इस अवसर का लाभ उठाएं।
उन्होंने कहा कि जिला कृषि के रुप में समृद्ध है तथा स्वतंत्रता आंदोलन में भी जिले की भूमिका अहम है। उन्होंने कहा कि महोत्सव पूरे जिले का है, ऐसे में इसमें सभी को सहभागी बनते हुए उसे सफल बनाना होगा। विशिष्ट अतिथि सांसद रवि किशन ने कहा कि कला, संस्कृति व उद्यम के क्षेत्र में भी जिले के आगे बढ़ने की असीम संभावना है, जरूरत है युवाओं को कड़ी मेहनत करते हुए लक्ष्य स्थापित करने की।
विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, ऋषि त्रिपाठी, जयमंगल कन्नौजिया व वीरेंद्र चौधरी व नगर पालिका अध्यक्ष कृष्णगोपाल जायसवाल ने भी विचार व्यक्त किए। अतिथियों का स्वागत करते हुए जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने कहा कि जिले में प्रतिभाशाली कलाकार मौजूद हैं, ऐसे आयोजनों से उन्हें बढ़ावा देने में मदद मिलेगी। संचालन एकता शर्मा ने किया।
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल, अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष परदेशी रविदास, अधिशासी अधिकारी आलोक कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
बड़ा अच्छा लागत बा हो यहां...
संबोधन के दौरान विशिष्ट अतिथि व सांसद रवि किशन ने भोजपुरी में भी संबोधन किया। अपने अंदाज में उन्होंने नम: पार्वती व हर हर महादेव से संबोधन शुरू किया। उन्होंने कहा- बड़ा अच्छा लागत बा हो यहां...। उन्होंने कहा कि केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री देश की अत्यंत महत्वपूर्ण कुर्सी पर बैठे हैं। ईमानदार व्यक्तित्व व कड़ी मेहनत के कारण ही उन्हें प्रधानमंत्री का सानिध्य भी प्राप्त हुआ है। उन्होंने अपने संबोधन के दौरान विपक्षी पार्टियों पर भी तंज कसा। युवाओं व उद्यमियों को आगे बढ़ने के लिए भी प्रोत्साहित किया। उन्होंने लोगों की फरमाइश पर ए गो नेबुआ दो चार मिर्ची आदि गाने पर प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

अतिथियों ने किया स्मारिका व पत्रिका का विमोचन
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों व अधिकारियों ने जिले की उपलब्धियों व उनके इतिहास को बताने वाली अरुणोदय नामक स्मारिका व महराजगंज में पर्यटन संबंधी पत्रिका का भी विमोचन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें