लूट का आरोपी गिरफ्तार
मिठौरा। लूट के आरोपी को पुलिस ने शनिवार को सिंदुरिया कस्बे से गिरफ्तार कर लिया। उसका चालान कर दिया गया है।
उसके पास से कट्टा, कारतूस बरामद हुआ है। थानाध्यक्ष नासिर हुसैन ने बताया कि आरोपी मनीष यादव निवासी ग्राम मडार विन्दवलिया, नेबुआ नौरंगिया, जनपद कुशीनगर को बाइक, कट्टा, कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया।
उसके पास से लूट के छह हजार रुपये भी बरामद किए गए हैं।