नहर बांधकर कर रहे थे सिंचाई, शिकायत पर हुई सफाई
सफाई होने के बाद हेड से टेल तक पहुंच रहा पानी
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। विकास खंड पनियरा के जंगल बड़हरा और कमासिन खुर्द माइनर नहर में लगभग 22 जगहों पर कुछ किसान धान की फसलों में सिंचाई करने को लेकर ठोकर बांधकर खेत की सिंचाई कर रहे थे। इस वजह से टेल तक पानी नहीं पहुंच रहा था। शिकायत होने पर सिंचाई विभाग ने सफाई करा दी।
कुआंचाप ग्राम प्रधान शांति देवी तहसील दिवस में जंगल बड़हरा, कसासिन खुर्द माइनर नहर की साफ-सफाई नहीं होने और टेल तक पानी नहीं पहुंचने की शिकायत की गई थी। सिंचाई विभाग के इस प्रकरण की गंभीरता से संज्ञान लेकर रविवार को लगभग 22 जगहों पर जांच-पड़ताल की। कुछ किसानों ने अपने धान के खेत में सिंचाई के लिए माइनर नहर में जगह-जगह ठोकर लगा दी थी। इसके बाद सिंचाई विभाग ने 12 मजदूरों को लगाकर माइनर नहर में लगाए ठोकराें को हटवाकर पानी को बहाल करवाया है। सिंचाई विभाग प्रथम के अवर अभियंता अरुण कुमार सिंह ने बताया कि कुआंचाप गांव के ग्राम प्रधान ने शिकायत की गई थी कि जंगल बड़हरा व कमासिन खुर्द माइनर नहर की साफ-सफाई नहीं से टेल तक पानी नहीं पहुंच रहीं है। उन्होंने बताया कि जिन जगहों पर ठोकर बनाई थी। उसको हटवा दिया गया है। अब पानी बहाल हो गया है।