फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: चोरी की दस बाइक के साथ पांच युवक गिरफ्तार, जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक चोरी कर गैराज में छिपा देते थे और वहीं से बेच देते थे आरोपी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कैंपियरगंज (गोरखपुर)। पुलिस ने चेकिंग के दौरान रविवार को चोरी की बाइक के साथ पांच युवकों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की दस बाइक, दो चेचिस, एक इंजन, दो चाभी, तीन साइलेंसर, चार मोबाइल फोन व 900 रुपये भी बरामद कर लिए हैं। आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।
आरोपियों की पहचान महराजगंज के पनियरा के लक्ष्मीपुर मजुरी निवासी अनुज उर्फ प्रिंस, महराजगंज के कोतवाली इलाके के के पिपरदेउरा निवसी अमर उर्फ मनि उर्फ बाबू, कैंपियरगंज के भैरोबारी निवासी सोनू उर्फ दुर्गेश, पनियरा के श्रवण और भौराबारी के दुर्गा जायसवाल के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि रविवार को पुलिकर्मी भौराबारी के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान सोनू और अमन को चोरी की बाइक के साथ पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे बाइक चोरी कर गैराज में छिपा देते हैं और फिर वहीं बेचा करते हैं। उनकी निशानेदही पर पुलिस महराजगंज के तीन गैराज पर पहुंची, जहां से चोरी की अन्य बाइकें बरामद कर ली गईं। पुलिस ने सभी को आरोपी बनाते हुए केस दर्ज कर लिया और आरोपियों को जेल भिजवा दिया। एसपी ने बताया कि बाइक किसकी है, इसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें