फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोंगा पूजन के साथ आईपीएल चीनी मिल में पेराई शुरू

विज्ञापन
महराजगंज में आईपीएल चीनी मिल में डोंगे का पूजन कराते हुए डीएम व पुलिस अधीक्षक। - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
डोंगा पूजन के साथ आईपीएल चीनी मिल में पेराई शुरू
विज्ञापन

कोठीभार/सिसवा बाजार (महराजगंज)। इण्डियन पोटाश लिमिटेड चीनी मिल का शुभारंभ बुधवार को वैदिक मंत्रोचार के बीच शुरू हुआ। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में डीएम उज्ज्वल कुमार व एसपी रोहित सजवान मौजूद थे। आचार्य सुरेंद्र तिवारी व शैलेष तिवारी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पेराई सत्र शुरू करने हेतु हवन-पूजन कराया। उसके बाद गन्ना तौल करने वाले कांटों व कलपुर्जों का पूजन हुआ।
इस अवसर पर पहला गन्ना तौल कराने वाले खेसरारी के किसान रामनरेश कुशवाहा तथा भोथियाही के जयप्रकाश को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद डीएम ने डोंगे में गन्ना डालकर पेराई सत्र का शुभारंभ किया। चीनी मिल के यूनिट हेड अनिल पवार तथा गन्ना विभागाध्यक्ष कर्मवीर सिंह ने बताया कि इस सत्र में लखनऊ गन्ना आयुक्त के तरफ से 30 लाख क्विंटल गन्ना पेराई करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। किसानों को शासन द्वारा निर्धारित मूल्य ही दिया जाएगा। अपने क्षेत्र के समस्त गन्ने की पेराई के बाद चीनी मिल को बंद किया जाएगा तथा गन्ना मूल्यों का भुगतान किसानों को समय से उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने किसानों से यह भी कहा कि आपकी सुविधा हेतु गन्ना तौल के लिए निम्न जगहों पर तौल केंद्र निर्धारित किए गए हैं, जो सिंदुरियां, मिठौरा, चरभरिया, बेलवां घाट, बरवां रतनपुर, मुड़ेरी, डोमा द्वितीय में है। यूनिट हेड ने कहा की किसान अपने गन्ने की पर्चियों को अन्य क्षेत्र के लोगों के हाथों में न जाने दे पहले आप अपना गन्ना गिराएं। इस मौके पर जिला गन्ना अधिकारी जगदीश चंद्र यादव, एसडीएम निचलौल अभय गुप्ता, तहसीलदार राहुल देव भट्ट, सचिव सिसवा प्रेम नरायन पांडेय, सचिव घुघली राघवेंद्र पाठक, ब्लॉक प्रमुख सिसवा उदय प्रताप सिंह, महंत संकर्षण रामानुज दास, सत्यदेव शाही, कर्मवीर पटेल, गन्ना विकास समिति उपाध्यक्ष चंद्रशेखर ऊर्फ लल्ले सिंह, पंडित अवधेश चौबे, दयाशंकर सिंह आदि मौजूद रहे।

महराजगंज में डोंगे में गन्ना डालकर पेराई सत्र का शुभारंभ कराते हुए डीएम, एसपी व यूनिट हेड।- फोटो : MAHARAJGANJ

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें