फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से बांधकर बालक की पिटाई के मामले की जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
पेड़ से बांधकर बालक की पिटाई के मामले की जांच शुरू
विज्ञापन

कुछ लोगों को थाने लाकर पुलिस कर रही पूछताछ, जांच के बाद दर्ज होगा केस
बाल संरक्षण आयोग ने घटना का लिया संज्ञान
महराजगंज/नौतनवां। नवीन मंडी समिति में बृहस्पतिवार सुबह पांच किलो गेहूं चोरी के आरोप में पकड़े गए बालक की पेड़ से बांधकर पिटाई के मामले को लेकर हड़कंप मच गया है। आननफानन में सीओ कोमल प्रसाद मिश्र एवं प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार पांडेय पुलिस फोर्स के साथ मंडी समिति पहुंचे। यहां उन्होंने ग्राम प्रधान के माध्यम से पीड़ित बालक एवं उसके पिता को बुलवाया तथ पीड़ित का बयान दर्ज किया।
पीड़ित के पिता ने पांच नामजद एवं छह अज्ञात के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। उधर, कुछ लोगों को थाने पर लाकर पूछताछ कर रही है। बृहस्पतिवार सुबह थानाक्षेत्र के एक गांव के बालक को मंडी समिति के कर्मचारियों ने गेहूं चोरी के आरोप में पकड़ लिया था। इसके बाद उसे पेड़ से बांधकर पिटाई की गई थी। सीओ कोमल प्रसाद मिश्र ने बताया कि बालक की पेड़ में बांधकर की गई पिटाई अमानवीय व्यवहार है। उसके पिता ने तहरीर दी है। आरोपितों के खिलाफ जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

उधर, बाल संरक्षण आयोग ने भी मामले को संज्ञान ले लिया है। उत्तर प्रदेश राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सदस्य डॉ. शुचिता चतुर्वेदी का कहना है कि पेड़ में बांधकर बालक की पिटाई अत्यंत ही निंदनीय कृत्य है। इसमें दोषियों को निश्चित रूप से दंडित किया जाएगा।
विज्ञापन

दोषियों के विरुद्ध होगी कार्रवाई : सचिव
मंडी समिति के सचिव आशीष कुमार नायक ने बताया कि मंडी निरीक्षक गिरजेश मौर्य एवं वाटर मैन ब्रह्मानंद पांडेय से स्पष्टीकरण तलब कर विभागीय जांच कराई जा रही है। दोषी पाए जाने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें