नौतनवां। गोरखपुर सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित छपवा टोल प्लाजा पर बगैर फास्ट टैग लगे वाहनों से अवैध वसूली संबंधी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। मामला एसडीएम मुकेश कुमार सिंह, सीओ नौतनवां आभा सिंह के पास पहुंचा है तो उन्होंने इसकी जांच शुरू करा दी गई। दोनों पक्षों ने अपनी-अपनी बात कही है। सीओ नौतनवां आभा सिंह ने बताया कि टोल प्लाजा का वायरल हो रहे वीडियो के मामले में शिकायत मिली है। पूछताछ के लिए वर्तमान टोल प्लाजा मैनेजर और कर्मियों को बुलाया गया। टोल प्लाजा पूर्व कर्मी निष्कासित का आरोप लगा रहे हैं। उन्हें भी बुलाया गया था। दोनों पक्ष से प्रार्थना पत्र लेने के साथ बयान भी लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद