फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: फरार पूर्व भाजपा नेता के घर में रहने वाले पुलिस कर्मियों की हुई जांच

Thu, 14 Sep 2023 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। हत्या, छेड़छाड, मारपीट के आरोपी पूर्व भाजपा नेता के घर में किराए पर जितने भी पुलिस वाले रहते हैं उन सभी की जांच की गई। उधर, फरार आरोपी के बारे में कोई सुराग नहीं मिल रहा है। सूत्र बता रहे हैं कि फरार आरोपी को गिरफ्त में नहीं आने से पुलिस की कार्रवाई पर लोग सवाल खड़ा कर रहे हैं। पहले तो उसे आसानी से जाने दिया, अब गिरफ्तार करने में पसीना छूट रहा है। पुलिस टीम की छापेमारी का कोई असर नहीं दिख रहा है। पुलिस अधिकारियों की नजर में लगातार छापा डाला जा रहा है, लेकिन परिणाम शून्य है। पुलिस के नेटवर्क फेल नजर आ रहे हैं। सदर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार गुप्ता ने बताया कि टीम सुराग लगाने में जुटी है। जल्द सफलता मिल जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें