फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ठूठीबारी में मेडिकल स्टोर की जांच से मचा हड़कंप

विज्ञापन
ठूठीबारी में मेडिकल स्टोर की जांच से मचा हड़कंप
विज्ञापन
नायब तहसीलदार के नेतृत्व में की गई जांच, दुकान बंद कर फरार हुए दुकानदार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ठूठीबारी। बार्डर क्षेत्र में नशीली दवा के रोकथाम के लिए नायब तहसीलदार के नेतृत्व में ड्रग इंस्पेक्टर ने ठूठीबारी के कई मेडिकल स्टोरों की जांच की गई। जानकारी मिलने के बाद दवा के अन्य दुकानदार अपनी दुकानों का शटर गिराकर फरार हो गए। इस दौरान टीम ने तीन मेडिकल स्टोर से दवा के नमूने लिए और जांच के लिए भेजा।
बार्डर क्षेत्र में नशीली दवाओं का कारोबार बहुत ही धड़ल्ले से चलता है। कई बार यहां नशीली दवाएं पकड़ी गई हैं। इसी तरह की सूचना पर मंगलवार दोपहर बाद ठूठीबारी कस्बे में स्थित मेडिकल स्टोर की जांच के लिए नायब तहसीलदार नवीन निश्चल त्रिपाठी के साथ डीआई शिव कुमार नायक पहुंचे। जैसे ही इसकी भनक मेडिकल स्टोर संचालकों को हुई तो मेडिकल स्टोर की दुकानें धड़ाधड़ बंद होने लगी। कई दुकानदार अपनी दुकानों को बंद कर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, टीम ने तीन मेडिकल स्टोर से दवा के नमूना लेकर जांच के लिए भेजा। नायब तहसीलदार नवीन निश्चल त्रिपाठी ने बताया कि नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया है। जांच में जो रिपोर्ट आएगी उसके अनुसार नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें