फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: तरकुलवा तिवारी में हुए विकास कार्यों की जांच

Fri, 06 Sep 2024 04:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। परतावल ब्लाॅक के ग्राम पंचायत तरकुलवा तिवारी में बृहस्पतिवार को टीएसी टीम ने विकास कार्यों की जांच की। टीम ब्लाॅक कार्यालय पहुंची और जरूरी दस्तावेज की प्रमाणित छायाप्रति लेकर गांव में पहुंची।
विज्ञापन

सबसे पहले टीम ने गोरखपुर महराजगंज मुख्य मार्ग पर स्थित विनोद वर्मा के घर से नहर पुल तक कराए गए सीसी रोड निर्माण की जांच की। लंबाई चौड़ाई एवं मोटाई के साथ साथ उसकी गुणवत्ता की जांच की गई। मौके पर गांव के दर्जनों लोगों ने टीएसी टीम से कार्यों में अनियमितता होने की शिकायत की। ग्रामीणों ने बताया कि सीसी रोड के दोनों तरफ की दिवार टूट गई है। रोड के बीच बीच में गिट्टी उखड़ गई है। निर्माण कार्य में घटिया सीमेंट बालू व ईंट का प्रयोग किया गया है। टीएसी टीम ने साधन सहकारी समिति व केवटान टोले पर जाने वाली सीसी रोड निर्माण की भी जांच की।

परतावल ब्लाॅक के ग्राम पंचायत तरकुलवा तिवारी में विनोद वर्मा के घर से नहर पुल तक 51 लाख रुपए की लागत से सीसी रोड निर्माण कराया गया है। सड़क निर्माण हुए अभी छह माह भी नहीं हुआ कि दोनों तरफ की दीवार टूटने लगी। बीच बीच में गिट्टियां उखड़ने लगी है। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर की।
विज्ञापन

उप निदेशक पंचायती राज ने मामले की जांच एडीओ पंचायत परतावल से कराया। एडीओ पंचायत की जांच में शिकायत सही पाई गई। उन्होंने बताया कि सड़क निर्माण की जांच तकनीकी टीम से कराई जानी चाहिए। खबर का संज्ञान लेते हुए आयुक्त ग्राम्य विकास विभाग ने मुख्य विकास अधिकारी महराजगंज को सीसी रोड निर्माण की टीएसी जांच कराने के लिए निर्देशित किया।
उन्होंने जांच के समय संबंधित दस्तावेज के साथ कर्मचारियों को उपस्थित रहने का आग्रह किया था। बृहस्पतिवार को मुख्य प्राविधिक परीक्षक एसपी सिंह के नेतृत्व में टीम ने ग्राम सभा में पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि जांच रिपोर्ट शासन को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें