फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: दिलीप की मौत के मामले की न्यायालय के आदेश पर फिर से शुरू हुई विवेचना

विज्ञापन
विज्ञापन
परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र में करीब एक साल पहले हुई दिलीप मद्धेशिया की मौत के मामले में न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस ने अग्रेतर विवेचना शुरू कर दी है। न्यायालय ने विवेचक की ओर से प्रस्तुत अंतिम आख्या को निरस्त करते हुए दोबारा जांच करने का आदेश थाना प्रभारी श्यामदेउरवां को दिया है। मामले में दिलीप की प्रेमिका निशा की मां रेखा देवी, भाई आकाश मद्धेशिया, बहन नेहा और रेखा देवी के सहयोगी उपेंद्र उर्फ मैनेजर के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन

मामले में विवेचक ने 18 नवंबर 2025 को अंतिम आख्या प्रस्तुत करते हुए कहा था कि दिलीप निशा से शादी करना चाहता था। 12 अगस्त 2025 को वह रेखा देवी के घर पहुंचा और शादी के लिए दबाव बनाया। शादी से मना किए जाने के बाद उसने खुद को उपेक्षित महसूस किया और 13 अगस्त की रात करीब 12:51 बजे परतावल के साईं मंदिर स्थित नहर पुल से नहर में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली।
विवेचक ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों के खिलाफ अपराध का होना नहीं पाया था। इसके बाद मृतक के पिता रमाशंकर मद्धेशिया ने न्यायालय में प्रोटेस्ट प्रार्थना पत्र दाखिल कर अंतिम आख्या का विरोध किया। उन्होंने आरोप लगाया कि 12 अगस्त को दिलीप के साथ रेखा देवी और उसके परिजनों ने अभद्र व्यवहार व मानसिक उत्पीड़न किया था। उनका दावा था कि दिलीप का शव 15 अगस्त को कुशीनगर जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के अगया गांव के पास मंसूरगंज रजवाहा नहर में मिला था।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष महेन्द्र कुमार मिश्रा ने बताया न्यायालय द्वारा मामले की अग्रेतर विवेचना के लिए निर्देश प्राप्त हुआ है। न्यायालय में दाखिल अंतिम आख्या की रिपोर्ट प्राप्त करने के लिए पत्राचार किया गया है। आख्या मिलते ही विवेचना शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें