लेखपाल भर्ती परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का इंटरव्यू शनिवार से शुरू होगा। चार दिन तक चलने वाले साक्षात्कार के लिए प्रशासन की ओर से सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। साक्षात्कार सुबह 11.30 बजे से डीएम दफ्तर में शुरू होगा। रविवार को छुट्टी की वजह से साक्षात्कार नहीं होगा।
डीएम सुनील कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि लेखपाल भर्ती परीक्षा में 374 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए हैं। जिनका इंटरव्यू शनिवार से शुरू हो रहा है। दो बोर्ड गठित किए गए हैं।
सभी बोर्ड में एक दिन में 50-50 अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। उन्होंने कहा कि इंटरव्यू में पारदर्शिता बरती जाएगी। सभी अभ्यर्थियों को काॅल लेटर भेज दिया गया है। इंटरव्यू छह, आठ, नौ व दस फरवरी तक चलेगा।