फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कस्तूरबा में चयन को लेकर शिक्षक पद पर साक्षात्कार आज

विज्ञापन
विज्ञापन
कस्तूरबा में चयन को लेकर शिक्षक पद पर साक्षात्कार आज
विज्ञापन

- 48 पदों के लिए डायट में होगा साक्षात्कार, दो काउंटर लगेंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले में संचालित होने वाले 13 कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में पूर्णकालिक व अंशकालिक शिक्षकों के रिक्त 48 पदों पर चयन के लिए सोमवार को डायट में साक्षात्कार आयोजित होगा। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा साक्षात्कार के लिए समिति गठित कर दी गई है, एक काउंटर पर पूर्णकालिक शिक्षक व दूसरे काउंटर पर अंशकालिक शिक्षकों के अभिलेखों का मिलान कराया जाएगा।
बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने को लेकर निचलौल ब्लॉक में दो तथा शेष ब्लॉकों में एक- एक कस्तूरबा विद्यालय स्थापित है। इन विद्यालयों में पूर्णकालिक शिक्षक के 23 पदों व अंशकालिक शिक्षक के 25 पद रिक्त चल रहे हैं। लंबे समय से अभ्यर्थियों को साक्षात्कार की तिथि का इंतजार था, अब जबकि तिथि घोषित हो गई है तो डीएम द्वारा गठित पांच सदस्यीय समिति द्वारा साक्षात्कार की प्रक्रिया को सोमवार को संपन्न कराया जाएगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश यादव ने बताया कि जिले में शिक्षकों के 48 पदों के प्रत्येक आरक्षण वर्ग में छह गुना अभ्यर्थी बुलाए गए हैं। यदि फिर भी सीट रिक्त रह जाती है तो बचे सीटों पर निर्धारित मानक से कम मेरिट वाले आवेदकों को बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------------
चयन से विषयवार मिलेंगे शिक्षक
जिला समन्वयक बालिका शिक्षा आरपी सिंह ने बताया कि पूर्णकालिक शिक्षक के 23 पदों में से गणित विषय के 10, विज्ञान के नौ, अंग्रेजी के तीन व सामाजिक विज्ञान के एक शिक्षक, अंशकालिक शिक्षक के 25 पदों पर कंप्यूटर व शारीरिक शिक्षा के आठ-आठ तथा कला आदि के नौ शिक्षक मिलेंगे।
-----------------------
कल इन पदों पर होगा साक्षात्कार
मंगलवार को चौकीदार के एक, रसोईया के दो तथा सहायक रसोइया के चार पदों पर तैनाती को लेकर साक्षात्कार आयोजित होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें