महराजगंज। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. केपी सिंह ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पनियरा का निरीक्षण किया। उन्होंने ओपीडी कक्ष में इलाज के लिए आए मरीजों से पूछा कि अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों द्वारा इलाज बेहतर किया जा रहा या नहीं। इस दौरान ओपीडी कक्ष में मौजूद चिकित्सक डॉ. अहसान अंसारी ने बताया कि एक बजे तक कुल 38 मरीज देखे गए हैं। इसमे सबसे ज्यादा सर्दी जुकाम और खुजली के मरीज मिल रहे हैं। डीआईओ ने पीएचसी पनियरा के चिकित्सकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए कहा कि सभी मरीजों की दवा और जांच अस्पताल के अंदर से ही कराएं। उन्होंने ईटीसी कक्ष का निरीक्षण किया। जहां स्टाफ पूनम मल्ल मौजूद रहीं। संवाद