फरेंदा/कोल्हुई। थाना क्षेत्र के लोटन रोड पर एक ट्रक शीशम की लकड़ी को एसएसबी व वन विभाग ने पकड़ा। बरामद लकड़ी को वन विभाग कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है। एसएसबी सहायक कमांडेंट रामबहादुर गुरुंग के अनुसार खैराघाट पर एसएसबी को सूचना के अनुसार एसएसबी व वन विभाग की छापा में बेलौही रोड पर चेकिंग के दौरान एक ट्रक आता हुआ दिखाई दिया। रोककर पूछताछ कर जांच की तो उसमें करीब 276 बोटा शीशम की लकड़ी बरामद हुई। पूछताछ में ट्रक चालक ने अपना नाम रविंद्र यादव बताया। चालक से लकड़ी के कागजात मांगा गया तो नहीं दे सका। एसएसबी ने लकड़ी को वन विभाग के सुपुर्द कर दिया गया। संवाद