फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: तीन माह में उखड़ी 39 लाख से बनी इंटरलॉकिंग

Fri, 14 Jun 2024 04:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
बरगदवा गांव में ध्वस्त हुआ इंटरलाकिंग।
विज्ञापन
बरगदवा। भारत नेपाल सरहद से सटे बरगदवा गांव में तीन माह पहले 39 लाख रुपये की लागत से बनी 700 मीटर इंटरलॉकिंग सड़क उखड़ने लगी है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने काम में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


बरगदवा निवासी कमलेश गौंड, पारसनाथ, विनोद सहानी, नर्वदेश्वर सिंह आदि ने कहा की तीन माह पहले जब कार्यदायी संस्था को लोक निर्माण विभाग की तरफ से 39 लाख रुपये की लागत से 700 मीटर लंबी इंटरलॉकिंग सड़क बनवाने के लिए अनुमति मिली, तो उन लोगों के चेहरे पर खुशी छा गई। उन्हें ऐसा लगा की अब उनकी राह आसान हो जाएगी, लेकिन निर्माण कार्य के दौरान जिम्मेदारों की ओर से गुणवत्ता में मनमानी की जाने लगी।
इसको लेकर ग्रामीणों ने जिम्मेदारों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी किया था। उस दौरान जिम्मेदारों ने ग्रामीणों को बेहतर तरीके से निर्माण कार्य करने की आश्वासन देकर मानकों की अनदेखी कर इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कार्य जारी रखा। लापरवाही के चलते सड़क उखड़ने लगी है जो संबंधित विभाग के जिम्मेदारों की धांधली का पोल खोल रही है।
विज्ञापन


तीन माह पहले बनी इंटरलॉकिंग सड़क उखड़ने की शिकायत मिली है। जल्द सड़क की गुणवत्ता की जांच कराकर निर्माण कार्य कराने वाले दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-सुधीर वर्मा, अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें