फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: आज से 21 जून तक चलेगा समेकित जनकल्याण अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रभारी मंत्री ने तैयारियों की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश, आयोजित होंगे विभिन्न कार्यक्रम
विज्ञापन

संतकबीरनगर। जिले की प्रभारी मंत्री विजयलक्ष्मी गौतम की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कलक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक हुई। इसमें पांच से 21 जून तक जनपद में समेकित जनकल्याण एवं जन जागरूकता अभियान के सफल संचालन के संबंध में विभिन्न विभागों द्वारा की गई तैयारियों, कार्य योजना आदि की जानकारी ली।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में समेकित जन कल्याण एवं जन जागरूकता अभियान का उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों में सरकार द्वारा किए गए ऐतिहासिक एवं विकास कार्यों से आम जनमानस को रूबरू करवाना एवं देश-प्रदेश एवं जनपद के विकास में आम जनमानस की भूमिका सुनिश्चित करवाना है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर समस्त कार्यक्रम सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान की मूल भावना के अनुरूप संचालित किए जाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अभियान के प्रत्येक चरण में सादगी, अनुशासन, ईंधन बचत, पर्यावरण संरक्षण एवं जन भागीदारी को प्राथमिकता दी जाए, साथ ही केंद्र एवं राज्य सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं के संतृप्तिकरण तथा प्रदेश में विगत वर्षों में हुए विकास कार्यों एवं सुशासन मॉडल को समस्त कार्यक्रमों में समाहित किया जाए।
समीक्षा के दौरान पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर एक पेड़ मां के नाम की थीम पर वृहद पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके अंतर्गत जनपद के सभी अमृत सरोवरों, तालाबों, सड़कों, नदी व नहर के किनारों पर ज्यादा से ज्यादा पौधरोपण कराया जाए। आठ से 14 जून तक विशेष जनसंपर्क एवं जन जागरूकता कार्यक्रमों का संचालन किया जाएगा।
14 जून से 16 जून तक जन कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेला लगाया जाएगा। सरकार की मंशा के अनुसार गरीबों के कल्याण, बेटियों की शादी, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण सहित सभी क्षेत्रों में सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों का प्रदर्शनी के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जाए। 16 से 17 जून तक विकसित भारत संकल्प सम्मेलन कार्यक्रम के दौरान सभी वर्गों के प्रबुद्ध जनों द्वारा जनपद में भ्रमण की योजना बनाई जाए।
17 से 20 जून तक जनपद में विकास प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा, जबकि 18 से 19 जून तक प्राकृतिक खेती कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बृहद योग शिविर का आयोजन किया जाएगा। जनपद भ्रमण के दौरान प्रभारी मंत्री ने लोक निर्माण भवन में पौधरोपण किया।
विज्ञापन

इस दौरान विधायक अंकुर राज तिवारी, अनिल कुमार त्रिपाठी, गणेश चंद्र चौहान, डीएम आलोक कुमार, एसपी संदीप कुमार मीना, एडीएम वित्त व राजस्व सत्य प्रकाश, सीडीओ जयकेश त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें