फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: डॉक्टर और एएनएम का वेतन रोकने के निर्देश

Wed, 02 Apr 2025 04:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। बुधवार को डिप्टी सीएमओ डॉ. केपी सिंह ने पीएचसी इंदिरा नगर और शहरी स्वास्थ्य और कल्याण केंद्र धनेवा का निरीक्षण किया। डॉ. केपी सिंह ने बताया की निरीक्षण के दौरान 10.15 बजे शहरी स्वास्थ्य और कल्याण केंद्र धनेवा बंद मिला। डॉ. ओमप्रकाश व अन्य स्टॉफ अनुपस्थित मिले। इसी क्रम में इंदिरा नगर वार्ड में स्थित पीएचसी पर 10.30 बजे निरीक्षण किया। टीकाकरण केंद्र पर एएनएम कंचन मौजूद रहीं। वह बच्चों काे टीका लगा रहीं थीं। डॉ. नमिता गुप्ता और दो एएनएम अनुपस्थित मिलीं। सभी को अनुपस्थित करते हुए एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। डिप्टी सीएमओ ने फार्मासिस्ट हरिकेश यादव को निर्देश दिया कि ओपीडी में आने वाले मरीजों के नाम के साथ मोबाइल नंबर अंकित किया जाए। एलटी ज्योतिष को मरीजाें के जांच के लिए निर्देश दिए। इस दौरान सुमन पांडेय, शिल्पा, प्रशांत कुमार स्टाफ नर्स, कन्हैया मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें