फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: लक्ष्य के सापेक्ष कर एवं राजस्व प्राप्ति बढ़ाने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में कर करेत्तर, राजस्व संग्रह एवं प्रर्वतन कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुई। जिलाधिकारी ने आबकारी, व्यापार, विद्युत, परिवहन, जीएसटी एवं अलौह खनन वसूली में प्रगति की जानकारी ली। लक्ष्य के सापेक्ष कर एवं राजस्व प्राप्ति बढ़ाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने सीएम डैशबोर्ड पर सी, डी व ई ग्रेड वाली योजनाओं में कठोर चेतावनी देते हुए तत्काल कार्रवाई कर प्रदर्शन में सुधार लाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने डिजी शक्ति योजना के अंतर्गत स्मार्ट फोन/टैबलेट वितरण को जल्द से जल्द सुनिश्चित करने का निर्देश दिए। उन्होंने अधोमानक नमूनों वाले प्रकरण में विभागीय कार्रवाई को तेज करने का निर्देश दिया। बीते माह के सापेक्ष जीएसटी संग्रह में कमी होने पर नाराजगी व्यक्त करते हेतु डीसी राज्यकर को चेतावनी पत्र निर्गत करने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने राजस्व विभाग की समीक्षा करते हुए धारा 24 में 01 वर्ष से अधिक पुराने लंबित वादों को शून्य करने का निर्देश दिया। इसी प्रकार धारा 116 में 03 साल से कम व धारा 34 के मामलों में 05 साल से पुराने लंबित वादों को माह के अंत नियमित सुनवाई करते हुए गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि एसडीएम सहित सभी मजिस्ट्रेट लक्ष्य निर्धारित करते हुए समय सीमा से उपरांत लंबित वादों को शून्य करें। इससे पूर्व जिलाधिकारी ने दर्पण डैशबोर्ड पर जनपद के प्रथम स्थान प्राप्त करने पर सभी अधिकारियों को बधाई दी और कहा की बेहतर रैंक मिलने से सबकी जिम्मेदारियां बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

इस दौरान अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा, एसडीएम नौतनवा नंद प्रकाश मौर्या, एसडीएम सदर रमेश कुमार, एसडीएम फरेंदा नवीन कुमार, एसडीएम निचलौल मुकेश कुमार सिंह, डीसी वाणिज्य कर आरपी चौरसिया आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें