फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सीएमओ को तत्काल उक्त वैक्सीन उपलब्ध कराने के लिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने पीएचसी खुशहालनगर में आयोजित आरोग्य मेला का आकस्मिक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी के निरीक्षण के दौरान पीएचसी पर आरोग्य मेले में 42 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और उन्हें आवश्यक दवाओं का वितरण भी किया गया था।
विज्ञापन

साथ ही 04 लाभार्थियों मेदिनीपुर निवासी नंदू, संतोष, शुभम और पूजा का आयुष्मान कार्ड भी बनाया गया। जिलाधिकारी द्वारा दवा स्टाक की जांच की गई। स्टॉक में सभी दवाएं उपलब्ध थीं। एआरवी वैक्सीन उपलब्ध नहीं था, जिसके विषय में फार्मासिस्ट द्वारा अवगत कराया गया कि वैक्सीन की मांग जिला मुख्यालय से कर ली गई है। जिलाधिकारी ने सीएमओ को तत्काल उक्त वैक्सीन उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने आशाओं से आयुष्मान की सूची देखी और निर्देशित किया कि 70 वर्ष से अधिक आयु का कोई व्यक्ति आयुष्मान से वंचित न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें