मिठौरा। डीएमसी राहुल सिंह ने समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिठौरा के अंतर्गत आने वाले ग्राम सभा हरदी, पचमा में चल रहे पल्स पोलियो अभियान का निरीक्षण किया। चल रहे टीकाकरण में तेजी लाने का निर्देश दिया। उसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिठौरा का निरीक्षण कर सीएचसी में होने वाले कमियों के बारे में जानकारी प्राप्त की। सबसे पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव कक्ष का निरीक्षण किया वहां पर कोई प्रसूता नहीं थी। उन्होंने सीएचसी प्रभारी को निर्देश दिया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर होने वाले प्रसव में किसी प्रकार की कमी भोजन, फल और दूध आदि की नहीं आनी चाहिए। इस अवसर पर नवनीत उपाध्याय, रविंद्र मिश्रा, सविता देवी, धर्मेंद्र कुमार, मारकंडेय यादव मौजूद रहे। संवाद