परतावल। विभागीय कार्यो में लापरवाही पर परतावल ब्लाॅक में तैनात अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी व ग्राम पंचायत सिरसिया मलमलिया के रोजगार सेवक का तीन दिन का वेतन रोक दिया गया है। मंगलवार को जिलाधिकारी अनुनय झा ने परतावल ब्लाक के ग्राम पंचायत सिरसिया मलमलिया में मनरेगा द्वारा कराए जा रहे चकमार्ग निर्माण का निरीक्षण किया। निरीक्षण में अव्यवस्था मिलने पर एपीओ मनरेगा दिलीप गौतम का दो दिन व सिरसिया के रोजगार सेवक मुमताज का तीन दिन का वेतन बाधित करने का निर्देश दिया है। संवाद