फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: महिला डॉक्टर पर अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश

Fri, 27 Sep 2024 03:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिला स्वास्थ्य समिति और विशेष संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान अक्तूबर के दृष्टिगत अंतर्विभागीय समन्वय बैठक कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में हुई। डीएम ने अधिकारियों से उनके विभाग के दायित्वों और संचारी रोग के दृष्टिगत विभागीय तैयारियों की बिंदुवार जानकारी ली। जिला अस्पताल में ऑपरेशन से प्रसव मानक से कम होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए डॉ. सुप्रिया पांडेय के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

निर्देशित किया कि संचारी रोग अभियान और दस्तक अभियान के संदर्भ में ब्लॉकस्तरीय स्वास्थ्य व स्वच्छता समिति के शत–प्रतिशत सत्रों को माह के अंत तक पूर्ण करें। उन्होंने कहा की इलाज के साथ बचाव पर सभी विभाग विशेष जोर दें, ताकि संचारी रोग के मामलों को न्यूनतम रखा जा सके। जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के गृह भ्रमण को शत–प्रतिशत सुनिश्चित करवाएं।
उन्होंने संस्थागत प्रसव में अपेक्षित प्रदर्शन न होने पर असंतोष व्यक्त करते हुए संस्थागत प्रसव बढ़ाने के लिए एसीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद को निर्देशित किया। जिला अस्पताल में ऑपरेशन द्वारा प्रसव मानक से कम होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए डॉ. सुप्रिया पांडेय के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. दिलीप सिंह, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजेंद्र प्रसाद, डॉ. राकेश कुमार, बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रवण कुमार गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें