फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बीज की 43 दुकानों पर छापा, 26 नमूने लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
- जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार के निर्देश पर कृषि विभाग की पांच टीमों ने चार तहसीलों में की छापेमारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार के निर्देश पर कृषि एवं उससे जुड़े सहयोगी विभागों के अधिकारियों के नेतृत्व में गठित पांच टीमों ने बुधवार को बीज की 43 दुकानों पर छापा मारा। छापेमारी में टीमों ने गेहूं के बीज के 26 नमूने लिए। नमूनों को जांच के लिए राजकीय प्रयोगशाला में भेजा जाएगा तथा वहां से रिपोर्ट आने के उपरांत अगली कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि घुघली, परतावल व पनियरा में उन्होंने स्वयं तथा सदर व मिठौरा में उप कृषि निदेशक रामशिष्ट ने छापेमारी की। वहीं निचलौल में जिला कृषि रक्षा अधिकारी हिमांचल सोनकर, नौतनवां में भूमि संरक्षण अधिकारी रविशंकर पांडेय व फरेंदा में उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी ने छापेमारी की। छापेमारी में टीमों ने 43 दुकानों की जांच कर गेेहूं बीज के 26 नमूनों को एकत्र किया है। नमूनों को जांच के लिए राजकीय प्रयोगशाला में भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें