कायाकल्प टीम ने सीएचसी बनकटी का निरीक्षण किया
फरेंदा (महराजगंज)। लखनऊ की कायाकल्प टीम ने मंगलवार को दिन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी का निरीक्षण किया। टीम के सदस्यों ने अस्पताल की सुविधाओं व मरीजों के इलाज संबंधी जानकारी ली। वैक्सीन कक्ष सहित कई विभागों का निरीक्षण कर बेहतर रखरखाव व टीकाकरण के संबंध में पूछताछ की।
कायाकल्प टीम के डॉ. देवनाथ, डॉ. अजय कुमार, डीपीएम राकेश पांडेय, डॉ जसवंत मल्ल, अरविंद पांडेय व डॉ. एसके ओझा सीएचसी बनकटी पहुंचे। वहां की सफाई व्यवस्था के साथ मातृ जननी सुरक्षा, इंसेफेलाइटिस वार्ड, वैक्सीन कक्ष, लेवर रूम, वार्ड, पैथॉलाजी कक्ष, टीबी कक्ष, स्टोर रूम, आपरेशन रूम, जेईएस, फार्मासिस्ट व काउंसलर कक्ष का निरीक्षण किया। इस दौरान सीएमओ डॉ. एके श्रीवास्तव, अधीक्षक डॉ. हीरालाल, डॉ. मुकेेश गुप्ता, डॉ. एके पांडेय, फार्मासिस्ट गजेंद्र उपाध्याय, मिथलेश शाही, रामशरन गुप्ता, नफीसा आदि मौजूद रहे।