फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की गुणवत्ता का लिया जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष डॉ. पुष्पलता मंगल ने रविवार को नगर में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लेते हुए संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष डॉ.पुष्पलता मंगल ने आंबेडकर नगर में निर्माणाधीन आरसीसी सड़क एवं आरसीसी नाली का निरीक्षण किया। इसके बाद चिऊरहा रोड पर चल रहे नाला निर्माण कार्य तथा एक हॉस्पिटल के पास बन रही आरसीसी सड़क और नाली के निर्माण की स्थिति देखी। उन्होंने मौके पर मौजूद कर्मचारियों से निर्माण की प्रगति की जानकारी ली और कार्यों को निर्धारित मानकों के अनुरूप पूरा कराने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान डॉ. पुष्पलता मंगल ने कहा कि नगर में कराए जा रहे प्रत्येक विकास कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। विकास कार्यों का सीधा लाभ आम नागरिकों को मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि सड़क और नाली निर्माण से जहां लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, वहीं जल निकासी की समस्या से भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर सभासद दीपक कुमार, सभासद लालजी गुप्ता, श्याम नारायण यादव, सफाई नायक इंद्राशन, आरिफ खान, सैफुद्दूजा समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें