कार की चपेट में आने से मासूम की मौत
निचलौल। कोतवाली ठूठीबारी क्षेत्र के इटहिया में तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से ढाई वर्ष की एक मासूम गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराए। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के मुताबिक इटहिया गांव निवासी समीउल्लाह की पोती खुशी दरवाजे के सामने खेल रही थी। इसी बीच एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आ गई। जिससे उसकी मौत हो गई।
ठूठीबारी कोतवाल संजय दुबे ने कहा कि तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।