फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलते-खेलते मासूम भाई-बहन पोखरी में डूबे, दोनों की मौत

विज्ञापन
पोखरी में डूबने से सागर और गरिमा की मौत हो गई। (फाइल फोटो) - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
खेलते-खेलते मासूम भाई-बहन पोखरी में डूबे, दोनों की मौत
विज्ञापन

पनियरा। कामता बुजुर्ग में पोखरी में डूबने से दो मासूम की मौत हो गई है। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया है।
जानकारी के अनुसार, पनियरा थाना क्षेत्र की ग्राम सभा कामता बुजुर्ग निवासी महेंद्र वर्मा वर्तमान में डोगरा रेजीमेंट (आर्मी) में तैनात हैं। सोमवार दोपहर दो बजे के करीब महेंद्र वर्मा की पुत्री गरिमा (6) और पुत्र सागर (4) अपने दादी के घर में खेल रहे थे। इसी बीच दोनों मासूम खेलते हुए घर के सामने सड़क के पास पोखरी में डूब गए। कुछ देर बाद परिजनों ने दोनों की खोजबीन शुरू की। कहीं पता नहीं चलने पर गांव के कुछ लोगों की मदद से मासूमों की तलाश पोखरी में की गई। कुछ देर बाद दोनों का शव निकाला गया।
विज्ञापन

आनन-फानन दोनों मासूमों को परिजन जिला अस्पताल महराजगंज ले गए, चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। परिजन दोनों शव को घर लाए। मासूमों की मां रूबी रोते हुए बेहोश हो जा रही है। घटनास्थल पर एसडीएम सदर मोहम्मद जसीम, सीओ सदर अजय सिंह चौहान, नायब तहसीलदार सदर देश दीपक तिवारी पहुंचे।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह का कहना है कि दोनों शव का पोस्टमार्टम परिजन नहीं कराने के लिए राजी हुए। पंचनामा भर कर शव उन्हें सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें