फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माणाधीन मंदिर की छत गिरने से मजदूर की मौत, छह घायल

विज्ञापन
रजौड़ा कला में हादसे के बाद मौके पर पहुंचे अफसर। - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
निर्माणाधीन मंदिर की छत गिरने से मजदूर की मौत, छह घायल
विज्ञापन

पनियरा। स्थानीय थाना क्षेत्र के रजौड़ा कला गांव में सोमवार को निर्माणाधीन मंदिर की छत गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई। छह मजदूर घायल हो गए। घायल मजदूरों को सीएचसी पनियरा ले जाया गया, जहां हालत गंभीर देखकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घटना की जानकारी मिलते हुए डीएम सत्येंद्र, एसपी डॉ. कौस्तुभ, एसडीएम मोहम्मद जमीस समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। मृतक आश्रित को दुर्घटना बीमा का लाभ दिलाने के लिए जरूरी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रजौड़ा कला गांव में सोमवार को मंदिर की छत लगाई जा रही थी। इसमें गांव के कई मजदूर लगे थे। ढलाई के दौरान अचानक भरभराकर छत गिर गई। मलबे में दबकर मजदूर घरभरन (55) की मौके पर मौत हो गई। जबकि जितेंद्र, रामधन, शैलेश, किशोर, जितई और जितेंद्र घायल हो गए। उन्हें एंबुलेंस से पीएचसी पनियरा भेजा गया। जहां पर चिकित्सकों ने सभी को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल महराजगंज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

घटना के बाद मृतक घरभरन के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। अधिकारियों ने मृतक के परिजनों का ढांढस बंधाया। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि मृतक आश्रित को दुर्घटना बीमा का लाभ दिलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्दी ही पांच लाख की सहायता राशि परिजनों को मिल जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें