फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, हत्या का आरोप

विज्ञापन
कोल्हुई में युवक का शव पहुंचते ही जुटी ​​भीड़। 
विज्ञापन
तीन अप्रैल को घायल अवस्था में मिला था युवक
विज्ञापन

कोल्हुई। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम इलाहावास के टोला लखनपुर निवासी जितेंद्र मौर्य (24) बीते तीन अप्रैल को बृजमनगंज थानाक्षेत्र के हबीबगढ़ गांव के पास संदिग्ध रूप से घायल मिला था। इलाज के दौरान शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।
जानकारी के अनुसार, तीन अप्रैल को बृजमनगंज थानाक्षेत्र के हबीबगढ़ गांव के पास ग्राम इलाहावास के टोला लखनपुर निवासी जितेंद्र मौर्य घायल अवस्था में मिला था। परिजनों ने उसे तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल नौगढ़ में भर्ती कराया। हालत में सुधार न होने पर डाॅक्टरों ने गोरखपुर मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप उसकी हत्या की गई है। आरोप है कि युवक के साथ मारपीट की गई थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिजनों ने इस मामले में पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस घटना से पूरे गांव में मातम छाया हैं। घटना की सूचना मिलते ही सीओ फरेंदा अनिरुद्ध कुमार, थानाध्यक्ष अखिलेश सिंह के साथ भारी पुलिस बल व पीएसी टीम भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तार के बाद ही अंतिम संस्कार की मांग पर अड़े हैं। इस घटना को लेकर गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। सीओ अनिरुद्ध कुमार का कहना है कि पूरे मामले की जांच कर करवाई की जाएगी। इस संबंध में थानाध्यक्ष कोल्हुई अखिलेश सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें