फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: इलाज के दौरान घायल मजदूर की मौत

Tue, 25 Apr 2023 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को सड़क हादसे में घायल हुआ था मजदूर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
निचलौल। थाना क्षेत्र के बढ़या फॉर्म निवासी एक मजदूर बीते बृहस्पतिवार को सड़क हादसे में घायल हो गया था। उसे सीएचसी निचलौल में भर्ती कराया गया था। जहां पर हालत बिगड़ते देखकर चिकित्सकों ने घायल मजदूर को प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां भी उसकी हालत में सुधार नहीं होने पर मेडिकल काॅलेज गोरखपुर में भर्ती कराया गया था। घायल मजदूर की इलाज के दौरान रविवार देर रात को मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही मजदूर के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया।
मृत मजदूर का बेटा प्रिंस निवासी बढ़या फॉर्म ने बताया कि पिता खदेरू (45) बृहस्पतिवार शाम को नेपाल में मजदूरी करने गए थे। मजदूरी कर देर शाम को साइकिल से घर आ रहे थे। निचलौल-बहुआर मार्ग स्थित तेरह चार पुल के पास तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से घायल हो गए थे। पिता का इलाज मेडिकल काॅलेज गोरखपुर में चल रहा था। जहां पर इलाज के दौरान मौत हो गई। थाना प्रभारी आनंद कुमार गुप्ता ने कहा कि पीड़ित से तहरीर मिलने के बाद वाहन चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



बछड़े से टकराकर बाइक सवार घायल
नौतनवां। थाना क्षेत्र के भैसहिया पाठक चौराहे पर सोमवार को बछड़े से टकराकर बाइक सवार घायल हो गया। उनको सीएचसी लक्ष्मीपुर में भर्ती कराया गया। क्षेत्र के भरपुरवा निवासी राज चौधरी (17) बाइक से अपने किसी रिश्तेदार को छोड़ने संपत्तिहा गए थे। लौटते समय भैंसहिया पाठक चौराहे पर सामने बछड़ा आने से टकरा कर गिर गए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें