महराजगंज। जनपद में फरार चल रहे वारंटियों के खिलाफ एक अभियान चलाया गया। विभिन्न थाना क्षेत्रों की पुलिस ने कुल 44 वारंटियों को गिरफ्तार कर संबंधित न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, बाद में उन्हें जेल भेज दिया गया। कोतवाली पुलिस ने आठ वारंटी, थाना घुघली ने तीन, थाना पनियरा पुलिस ने चार, थाना सिंदुरिया पुलिस ने दो, थाना भिटौली पुलिस ने एक, थाना फरेंदा पुलिस ने दो, थाना पुरंदरपुर पुलिस ने छह, थाना बृजमनगंज पुलिस ने तीन, थाना कोल्हुई पुलिस ने तीन, थाना नौतनवा पुलिस ने तीन, थाना सोनौली पुलिस ने तीन, थाना परसामलिक पुलिस ने एक, थाना बरगदवा पुलिस ने दो, थाना निचलौल पुलिस ने दो, थाना चौक पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। यह जानकारी अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह ने दी। संवाद