महराजगंज। आईटीएम उच्च शिक्षण संस्थान में कैड तकनीक पर कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम शनिवार को संपन्न हो गया। कार्यक्रम के माध्यम से संस्थान के विद्यार्थियों और भावी पेशेवरों को कैड (कंप्यूटर ऐडेड डिजाइन) के विभिन्न आयामों से परिचित कराया गया। कैड एक प्रमुख तकनीकि है, जो उत्पादन प्रक्रिया में नवाचार को बढ़ावा देती है। डिजाइन क्षेत्र में नए अवसरों का द्वार खोलती है।
मुख्य प्रशिक्षक पीयूष तिवारी ने कैड सॉफ्टवेयर के विभिन्न पहलुओं का विवरण और छात्रों को अभ्यास भी कराया। साथ ही विद्यार्थियों को व्यासायिक उपयोग के लिए कैड के महत्वपूर्ण तकनीक के बारे में भी जानकारी दी गई। सिविल इंजिनियरिंग के विभागाध्यक्ष वीके पटेल व मैकेनिकल विभाग के विभागाध्यक्ष श्याम सुंदर गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम के माध्यम से कैड की उपयोगिता और उत्पादन प्रक्रिया में इसके महत्व को समझाया गया। यह कार्यक्रम सकारात्मक प्रतिक्रियाओं से भरपूर रहा और छात्रों के लिए काफी उपयोगी साबित हुआ।
संस्थान के निदेशक डॉ. आर गोपाल ने पायनियर इन्फोटेक के सीईओ पियूष तिवारी को स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्र दे कर उनका सम्मान किया। कार्यकारिणी निदेशक संतोष कुमार, प्राचार्य विशेष शिक्षा संकाय अवनीश कुमार मिश्र, शाहबाज़ अहमद, प्रो. अमित कुमार श्रीवास्तव, अमित कौशल, शीतेश कुमार द्विवेदी, सौरभ सिंह आदि मौजूद रहे।