फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: लक्ष्मीपुर ग्राम चौपाल में चकबंदी संबंधी दी गई जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
लक्ष्मीपुर। लक्ष्मीपुर बाजार में बृहस्पतिवार को ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान राजस्व विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों को चकबंदी (भूमि समेकन) से संबंधित जानकारी दी। चौपाल में बड़ी संख्या में किसान और ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन

चकबंदी अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि चकबंदी प्रक्रिया का मुख्य उद्देश्य बिखरी हुई कृषि भूमि को एक स्थान पर समेकित करना है, ताकि किसानों को खेती करने में सुविधा हो और उत्पादन बढ़ाया जा सके। उन्होंने चकबंदी की प्रक्रिया, आपत्तियां दर्ज कराने की विधि तथा अभिलेखों के संशोधन संबंधी जानकारी विस्तार से समझाया।
अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की कि वे अपने भूमि अभिलेखों की जांच कर लें और किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर निर्धारित समय सीमा के भीतर आपत्ति दर्ज कराएं। साथ ही यह भी बताया गया कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से की जाएगी। किसानों के हितों का विशेष ध्यान रखा जाएगा। चौपाल में उपस्थित किसानों ने अपनी जिज्ञासाएं रखीं, जिनका मौके पर ही समाधान किया गया। इस दौरान प्रशांत मणि त्रिपाठी, ओम प्रकाश वर्मा, ग्राम प्रधान तेजेन्द्रपाल सिंह, अजमल, संदीप,रामबेलास, विजय मद्धेशिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें