कालाजार नियंत्रण के लिए मिली जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
महाराजगंज। जिले में कालाजार पर प्रभावी नियंत्रण लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से तैयारी की जा रही है। शुक्रवार को सदर सीएचसी सभागार में आशा, एएनएन और दवा छिड़काव के लिए मजदूरों को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया।
जिला मलेरिया अधिकारी त्रिभुवन चौधरी ने कहा कि कालाजार से बचाव के लिए सदर ब्लॉक के मंगलपुर, गबडुआ, सुखटीयां और धनेवा खास में छिडकाव किया जाएगा। एक प्रकार की मख्खियां हैं जो बहुत ही छोटी होती है, जिसके काटने से कालाजार होता है। यह जमीन से केवल 6 फिट की ऊंचाई तक ही जा सकती हैं। ऐसी मख्खी पर नियंत्रण जरूरी है। प्रशिक्षक डॉ. सागर ने कालाजार से बचाव व पहचान के लक्षण के बारे में विस्तर से जानकारी दी। पाथ संस्था के ज्ञान चंद्र ने मजदूरों को दवा छिड़काव के बारे में बताया। इस मौके पर संबंधित क्षेत्र की आशा, एएनएम और मजदूर मौजूद रहे।