फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा से बचाव की दी गई जानकारी

Thu, 16 May 2024 05:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। चेहरी आईटीएम उच्च तकनीकी शिक्षण संस्थान में साइबर सुरक्षा विषय पर कार्यशाला का बुधवार को समापन हो गया। तीन दिवसीय कार्यशाला में छात्रों को साइबर सुरक्षा से जुड़ी बारीकियों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

लखनऊ की कोडवायरस कंपनी के संस्थापक अंकित राय ने छात्रों के बीच साइबर फ्रॉड से बचने के तरीके और साइबर सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार प्रकट किया। निदेशक डाॅ. आर गोपाल ने बताया कि ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से छात्रों को इंडस्ट्री में प्रयुक्त सैद्धांतिक ज्ञान के व्यावहारिक अनुप्रयोगों के बारे में समझने में मदद मिलती है। मुख्य संयोजक कंप्यूटर विभाग के विभागाध्यक्ष अमित कौशल ने कहा की इसका मुख्य उद्देश्य साइबर सुरक्षा जैसे आधुनिक विषय पर छात्रों को व्यवहारिक जानकारी देना था। उन्होंने हाल के दिनों में बढ़ते साइबर हमलों और साइबर फ्रॉड का जिक्र करते हुए कहा की सभी बड़ी संस्थाएं चाहे वो रक्षा क्षेत्र की हो या बैंकिंग क्षेत्र की या फिर स्पेस क्षेत्र की सभी पर दूसरे देशों के हैकरों की नजर रहती है। सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरित किया गया। इस दौरान उपनिदेशक डीके सिंह, अमित मिश्रा, प्राचार्य विशेष शिक्षा अवनीश मिश्र मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें