महराजगंज। पनियरा थाना क्षेत्र एक गांव की महिला ने गांव के ही एक युवक पर अपनी बेटी से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि सोमवार की शाम उसकी पुत्री बाहर जा रही थी। तभी गांव का एक युवक बहला-फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। वहीं दूसरे पक्ष ने भी तहरीर देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष पनियरा निर्भय कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्ष से दुष्कर्म की तहरीर मिली है। जांच के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी। संवाद