महराजगंज। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा व स्वावलंबन के लिए शुरू मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के तहत शहर के आंबेडकर पार्क में गोष्ठी का आयोजन हुआ। इस दौरान हेल्पलाइन नंबरों डॉयल-112, हेल्प लाइन-181, वुमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्प लाइन-1098, सीएम हेल्पलाइन-1076, वन स्टॉप सेन्टर-181, स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन के बारे में जानकारी दी गई। पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने बताया कि थाना परसामलिक की मिशन शक्ति टीम की ओर से बाजार, चौराहों, सार्वजनिक व धार्मिक स्थानों पर महिलाओं, बालिकाओं, छात्राओं को प्रचार साहित्य वितरित करते हुए हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी दी गई। समस्त थानों की एंटी रोमियो/मिशन शक्ति टीमों ने अपने-अपने थाना क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों, धार्मिक स्थलों आदि स्थानों पर महिलाओं/बालिकाओं को पम्पलेट वितरित किया। झनझनपुर चौराहे पर भी गोष्ठी में महिलाओं को जानकारी दी गई।