फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा का विधायक ने किया अनावरण

विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। संविधान दिवस के मौके पर क्षेत्र के सिधवारी में स्थित आंबेडकर पार्क में भगवान बुद्ध व भारत रत्न डॉ. भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण विधायक वीरेंद्र चौधरी ने किया। इस दौरान बाबा साहब के बताए गए मार्ग पर चलने का लोगों ने संकल्प लिया। मुख्य अतिथि विधायक वीरेंद्र चौधरी ने कहा कि संविधान से ही सभी नागरिकों को समानता का अधिकार मिला है। बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर ने समाज के दलित, वंचित व शोषितों के उत्थान का निरंतर प्रयास किया। पंचायती राज व्यवस्था में सभी वर्गाें को बराबर का अधिकार मिला। बाबा साहेब ने अपना पूरा जीवन राष्ट्र को समर्पित कर दिया था। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गंगाराम यादव ने कहा बाबा साहेब ने दलितों व पिछड़ों को जगाने के साथ उनको उनका अधिकार दिलाने का कार्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें