फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: भारत में प्रवेश कर रही इंडोनेशिया की महिला को किया वापस

Thu, 25 Apr 2024 06:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनौली। सोनौली बॉर्डर पर एसएसबी और आब्रजन विभाग ने जांच के दौरान एक इंडोनेशिया की महिला को हिरासत में लिया है। महिला के पास भारत में प्रवेश के लिए वैध कागजात नहीं मिला, जबकि नेपाल में रहने के कागजात मिले। पूछताछ के बाद अधिकारियों ने उसे नेपाल पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

मंगलवार देर रात भारत-नेपाल सीमा सोनौली के मुख्य गेट पर एसएसबी और आब्रजन अधिकारी जांच कर रहे थे। नेपाल से भारतीय सीमा में प्रवेश करते समय एक विदेशी महिला को इमिग्रेशन कार्यालय सोनौली के अधिकारियों ने रोककर उसके प्रपत्रों की जांच की। महिला का नाम इसनैनी जन्मतिथि 15 दिसंबर 1983, पासपोर्ट नंबर -C6622254, पासपोर्ट जारी 26-फरवरी-2020, पासपोर्ट समाप्ति 26 फरवरी 2025 राष्ट्र इंडोनेशिया पाया गया।

पासपोर्ट जारी करने का स्थान जकार्ता इंडोनेशिया पाया गया। पता चला कि वीजा की वैधता तिथि समाप्त हो गई थी। विदेशी महिला इमिग्रेशन कार्यालय बेलहिया जिला रुपनदेही नेपाल पर वीजा समाप्ति के उपरांत जुर्माना/शुल्क बिना जमा किए ही भारत में प्रवेश कर गई थी। इसलिए इमिग्रेशन कार्यालय सोनौली जनपद महराजगंज ने रात में पुनः जांच व वीजा क्लियरेंस के लिए इमिग्रेशन कार्यालय बेलहिया जिला रुपनदेही नेपाल को वापस किया गया। इंस्पेक्टर बेलहिया कृष्ण कुमार विस्ट ने बताया कि इंडोनेशिया की महिला को आब्रजन विभाग बेलहिया को सुपुर्द किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें