फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: भारत- नेपाल के आपसी संबंधों को देंगे हिमालय जैसी शीर्षता

Fri, 02 Jun 2023 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
सोनौली में इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट पोस्ट के शिलान्यास कार्यक्रम में मॉडल को देखते केन्द्रीय वित्त
विज्ञापन
भारत- नेपाल के आपसी संबंधों को देंगे हिमालय जैसी शीर्षता
विज्ञापन

फोटो
- सोनौली सीमा पर इंटीग्रेटेड चेकपोस्ट के निर्माण का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड ने संयुक्त रूप से किया वर्चुअल शिलान्यास
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा सोनौली व भैरहवा में बनाए जा रहे इंटीग्रेटेड चेकपोस्ट का बृहस्पतिवार को भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड ने दिल्ली से संयुक्त रूप से वर्चुअल शिलान्यास किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इंटीग्रेटेड चेकपोस्ट अत्यंत महत्वपूर्ण है, जो भारत- नेपाल के आपसी संबंधों को हिमालय जैसी शीर्षता देने का कार्य करकेगा। नेपाली प्रधानमंत्री ने कहा कि चेकपोस्ट बनने से दोनों देशों के व्यापार के साथ संबंधों में भी मजबूती आएगी।
विज्ञापन

शिलान्यास के मौके पर केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि चेकपोस्ट के बन जाने से दोनों देशों के बीच व्यापार व अन्य सकारात्मक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। इससे महराजगंज जिले के साथ ही आसपास के अन्य जिलों और पूरे प्रदेश के विकास को गति मिलेगी। चेकपोस्ट से अंतरराष्ट्रीय यात्रियों व मालवाहकों को एकीकृत कैंपस मिलेगा, जहां सभी प्रकार का क्लियरेंस होगा। विधायक ऋषि त्रिपाठी ने कहा कि चेकपोस्ट का निर्माण नौतनवां विधानसभा क्षेत्र के साथ ही जनपद व प्रदेश के विकास को नया आयाम देगा। जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार ने कहा कि चेकपोस्ट संबंधी परियोजना पूरे क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगी। इसके बनने से निवेश के नए अवसर सृजित होंगे और बड़े पैमाने पर स्थानीय लोगों को रोजगार प्राप्त होगा। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल, एसएसबी के डीआइजी राजीव राना, पुलिस अधीक्षक डा. कौस्तुभ, सीडीओ रूपनदेही (नेपाल) भरत मणि पांडेय, एसपी रूपनदेही भरत बहादुर बीका, एडीएम महराजगंज डॉ. पंकज कुमार वर्मा, विधायक जयमंगल कन्नौजिया, विधायक वीरेंद्र चौधरी, विधायक ज्ञानेंद्र सिंह समेत भारत व नेेपाल के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

-
अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा चेकपोस्ट
चेकपोस्ट में यात्रियों के लिए यात्री टर्मिनल भवन बनेगा, जिसमें हाई स्पीड इंटरनेट, मेडिकल सुविधा, रेस्ट रूम, कैफेटेरिया सहित अनेक सुविधाएं होंगी। इसके साथ ही कार्गो सुविधा, अत्याधुनिक वेयर हाउस भी होंगे। भारतीय भूमि पत्तन प्राधिकरण के निदेशक जीएस संधू ने बताया कि परियोजना लगभग 450 करोड़ की है। 115 एकड़ में बनने वाले इस चेकपोस्ट में क्वारंटीन भवन, कार्गो टर्मिनल, पब्लिक यूटिलिटी बिल्डिंग, कार्गो पार्किंग, फायर स्टेशन, कार्गो यार्ड जैसी सुविधाएं अंतरराष्ट्रीय मानक के अनुरूप उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें