फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडो-नेपाल: वाराणसी में संदिग्ध के पकड़े जाने के बाद सीमा पर बढ़ी सतकर्ता, सुरक्षा एजेंसियां चौकस

Fri, 21 Oct 2022 03:54 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।

सार

वाराणसी में पकड़े संदिग्ध युवक बासित अली जो आईएसआईएस का सक्रिय सदस्य बताया जा रहा है। उसके पकड़े जाने के बाद भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस और जवानों को अलर्ट कर दिया गया है। एसएसबी के अलावा सुरक्षा एजेंसियां चौकस हैं। सीमा से जुड़े सभी रास्तों पर गश्त बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
इंडो नेपाल सीमा पर वाहन की जांच करते जवान। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया के सक्रिय सदस्य के पकड़े जाने के बाद और आगामी दीपावली एवं छठ पर्व को लेकर भारत-नेपाल सीमा की सभी सीमा पर सतर्कता बढ़ा दी गई है। मुख्य बॉर्डर से लेकर नदी घाटों और पगडंडियों पर जवानों की संख्या बढ़ाते हुए 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है। सरहद पर नेपाल से आने वाले प्रत्येक लोगों की तलाशी के साथ आईडी की जांच की जा रही है।

विज्ञापन


बुधवार को वाराणसी में पकड़े संदिग्ध युवक बासित अली जो आईएसआईएस का सक्रिय सदस्य बताया जा रहा है। उसके पकड़े जाने के बाद भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस और जवानों को अलर्ट कर दिया गया है। एसएसबी के अलावा सुरक्षा एजेंसियां चौकस हैं।

सीमा से जुड़े सभी रास्तों पर गश्त बढ़ा दी गई है। नाइट विजन कैमरे से लैस एसएसबी जवान सुरक्षा में जुटे हुए हैं। नेपाल से आने वाले यात्रियों की कड़ाई के साथ जांच किया जा रहा है। संदेह होने पर आईडी की जांच एवं नाम पते नोट कर उन्हें भारत में प्रवेश की अनुमति मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसबी सहायक कमांडेंट ललित मोहन डोभाल ने बताया कि सीमा पर सतर्कता बढ़ी है। आने जाने वाले यात्रियों की गहनता के साथ जांच की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें