ठूठीबारी। नेपाल में आयोजित कुश्ती में भारतीय पहलवानों ने नेपाल व बिहार के पहलवानों को अपने दांव पेंच से मात देकर प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार अपने नाम कर लिया। नेपाल नवलपरासी जिले के सुस्ता गांव पालिका वार्ड नंबर 5 पकलिहवां के ठाडी घाट में कुश्ती प्रतियोगिता हुई।
कुश्ती में महराजगंज के रामेश्वर यादव को प्रथम स्थान मिलने पर 32 हजार रुपये नकद, हरियाणा के राहिल द्वितीय स्थान 20 हजार रुपये, महराजगंज के बृजेश यादव को तृतीय स्थान 10 हजार रुपये नकद पुरस्कार मिला। मुख्य अतिथि प्रदेश सभा सदस्य देवकरण कलवार पहलवानों को पुरस्कृत किया। आयोजक प्रभु यादव ने बताया कि 22 जोड़ी पहलवानों की कुश्ती हुई। इस दौरान टेक नारायण पांडेय, ओमप्रकाश जायसवाल, संजीत शर्मा, रविंद्र जायसवाल मौजूद रहे। संवाद