भैरहवा। भारतीय सीमा से सटे नेपाल के रौतहट जिले के राजपुर नगर पालिका में एक भारतीय नागरिक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार को सुबह भगवानपुर राजपुर-1 के हुलाकी रोड के पास एक 45 वर्षीय भारतीय नागरिक का शव मिला। जिला पुलिस प्रवक्ता डीएसपी एलिजा गिरि ने बताया हत्या किसी धारदार हथियार से की गई है। शव के पास से प्राप्त दस्तावेजों में मोतिहारी बिहार भारत का पता बताया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए प्रांतीय अस्पताल गौर भेज दिया गया है। शव के पास से एक बाइक भी बरामद हुई है। शव देखने से प्रतीत हो रहा है कि हत्या कर शव को ठिकाने लगाया गया है। रौतहट जिला पुलिस कार्यालय के अनुसार, हत्या की जांच पुलिस कर रही है। संवाद