फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: हर जगह न हो भारतीय पर्यटकों की जांच

Sun, 03 Mar 2024 01:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनौली। रूपनदेही जिले के भैरहवा में शनिवार दोपहर सिद्धार्थ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री, रूपनदेही की 65 वीं वार्षिक आम बैठक के उद्घाटन समारोह में लुंबिनी राज्य के गृह मंत्री संतोष कुमार पांडे ने कहा कि कई भारतीय पर्यटक अपने निजी साधन से सोनौली सीमा के रास्ते नेपाल में प्रवेश करते हैं। जिन्हें जांच को लेकर कई स्थानों पर रोका जाता है। इस तरह की जांच से पर्यटको के अंदर नकारात्मक संदेश जाएगा। उन्होंने कहा कि चेकिंग के नाम पर पर्यटकों को परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा, ''''जब आप भारत जाते हैं तो एक बार एक जगह आपकी जांच हो जाती है, दोबारा ऐसा नहीं होता। हालांकि, नेपाल में पर्यटकों के आने के बाद जगह-जगह जांच की जाती है। प्रकृति ने नेपाल को पर्यटन का देश बनाया है। उन्होंने कहा कि नेपाल बड़ी संख्या में पर्यटकों को लाकर आर्थिक रूप से समृद्ध हो सकता है। उद्योगपतियों और आम नागरिकों के पक्ष में काम करके देश का विकास करना चाहिए। उन्होंने सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की जरूरत पर जोर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें