फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनौली सीमा पर नेपाली करेंसी के लिए भारतीय पर्यटक परेशान

Tue, 01 Jan 2019 01:25 AM IST
राकेश पांडेय महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
सोनौली सीमा पर नेपाली करेंसी के लिए भारतीय पर्यटक परेशान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। नए साल पर नेपाल जाने वाले भारतीय पर्यटकों को सोनौली सीमा पर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नेपाल में बड़े भारतीय नोटों का चलन बंद होने से पर्यटकों को 200, 500 , 2000 रुपये के भारतीय नोटों को नेपाली मुद्रा में बदलने के लिए दुकानों व नेपाल के मनी एक्सचेंज सेंटरों पर जाना पड़ रहा है। सीमा पर अचानक नेपाली मुद्रा की मांग बढ़ गई है। जिससे कई दुकानदारों ने भी 2 फीसदी कमीशन अधिक लेकर अवैध रूप से मनी एक्सचेंज का धंधा शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


नेपाल में नया साल मनाने जा रहे गोरखपुर निवासी मोहित का कहना था कि उनके पास करीब आठ हजार रुपये बड़े नोट थे। जिसे डेढ़ प्रतिशत बट्टा नेपाली मुद्रा लेने के लिए विवश होना पड़ा। हरियाणा निवासी राहुल का कहना था कि नेपाल सरकार के बड़े भारतीय नोटों के चलन बंद किए जाने संबं धी फरमान के कारण अपने भारतीय रुपयों को सीमा पर एक्सचेंज करवा लिए। ताकि नेपाल में उन्हें किसी तरह की दिक्कत का सामना न करना पड़े। निवेदिता तथा सागर, रोहित, प्रांजल आदि पर्यटकों का कहना है कि उन्हें अपने भारतीय रुपये बदलने के लिए कई मनी एक्सचेंज सेंटरों के चक्कर लगाने पड़े ।  लोगों के मुताबिक बेलहियां में कुल करीब 16 मनी एक्सचेंज काउंटर हैं।एटीएम कार्डधारक पर्यटकों को कई मामलों में लाभ हो रहा है। वह नेपाल के एटीएम से आसानी से रकम निकाल ले रहे हैं। जिससे उन्हें मनी एक्सचेंज व बट्टे जैसी समस्या से निजात मिल जा रही है। नेपाली कानून के अनुसार वह प्रति यात्री अधिकतम दो हजार रुपये ही एक्सचेंज कर सकते हैं। इसके बावजूद प्रति यात्री दस से बीस हजार रुपये तक एक्सचेंज कर दिए जा रहे हैं।  
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें