महराजगंज। भारत नेपाल सीमा से सटे भैरहवा भंसार कार्यालय की ओर से 100 रुपये का सामान भारत से लाने पर कस्टम ड्यूटी लगा दी गई है। जिस कारण भारत नेपाल के सीमावर्ती बाजारों पर इसका खराब असर पड़ा है। ग्राहक न आने के कारण भारतीय दुकानदारों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया। नौतनवा व्यापार मंडल तहसील अध्यक्ष सुभाष जायसवाल ने कहा कि यही स्थिति रही तो हम सभी व्यापारी आगामी लोकसभा के चुनाव का बहिष्कार करेंगे। दो महीने हो गए व्यापारियों की बात सरकार नहीं सुन रही है। सोनौली व्यापार मंडल अध्यक्ष विजय रौनियार ने कहा कि स्थल मार्ग पर पासपोर्ट सिस्टम किया जाना चाहिए। व्यापारी श्याम जायसवाल, मोहन शेरवानी, भोला शर्मा आदि ने कहा आज व्यापार कम हो रहा है। बेरोजगारी बढ़ रही है।