फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: अक्तूबर में महराजगंज महोत्सव कराने की तैयारियों पर मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज महोत्सव की तैयारियों को लेकर जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद की बैठक हुई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार की अध्यक्षता में जनपद के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले महराजगंज महोत्सव की तैयारियों को लेकर जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। उन्होंने कहा कि 02 अक्तूबर को जनपद के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 01 से 03 अक्तूबर तक इस वर्ष भी महराजगंज महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। कहा कि इस वर्ष महराजगंज महोत्सव बीते वर्ष से भी ज्यादा भव्य तरीके से मनाए।
उन्होंने महोत्सव में शिल्पग्राम, विभागीय प्रदर्शनी, फ़ूड स्टॉल आदि को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। अपर जिलाधिकारी को बीते वर्ष की भांति कार्यक्रम की रूपरेखा को ससमय तैयार करते हुए सभी अधिकारियों के साथ उनके दायित्वों से अवगत कराने का निर्देश दिया। महोत्सव में सुरक्षा व आवागमन व्यवस्था के दृष्टिगत पार्किंग व पुलिस चौकी आदि को स्थापित करने के लिए पुलिस विभाग को निर्देशित किया। महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम, जनपद की ऐतिहासिक-सांस्कृतिक विरासत पर आधारित कार्यक्रम, लेजर व मैजिक शो तथा अन्य कार्यक्रमों को सुव्यवस्थित व आकर्षक तरीके से आयोजित करने का भी निर्देश दिया। महोत्सव के सीधा प्रसारण की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कहा ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग विभिन्न कार्यक्रमों को देख सकें।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी डॉ पंकज कुमार वर्मा ने महोत्सव का खाका प्रस्तुत करते हुए कहा कि महोत्सव में विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी शिल्पग्राम, मनोरंजन पार्क, विभागीय प्रदर्शनी, फूड स्टॉल, मेडिकल कैम्प, विज्ञान प्रदर्शनी, स्थानीय कलाकारों के सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों द्वारा विकास कार्यों के प्रदर्शनी हेतु स्टाल, बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार के झूले, खान-पान के लिए दुकाने, स्वास्थ्य कैम्प व ब्लड डोनेशन की व्यवस्था होगी।
विज्ञापन

इस दौरान सीएमओ डॉ. नीना वर्मा, डीसी मनरेगा करुणाकर अदीब, एसडीएम सदर दिनेश मिश्रा,अपर एसडीएम मदन मोहन वर्मा, सीओ सदर अजय सिंह चौहान, जिला विद्यालय निरीक्षक अमरनाथ राय, अमित अंजन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें