फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमा की सुरक्षा पर चल रहा मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
सीमा की सुरक्षा पर चल रहा मंथन
विज्ञापन

सोनौली (महाराजगंज)। नेपाल के पोखरा में भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा को लेकर तीन दिवसीय बैठक के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को अपराध नियंत्रण पर दोनों देशों के अधिकारियों ने चर्चा की। भारत की तरफ से एसएसबी के महानिदेशक के राजेश चंद्रा और नेपाल की तरफ से सशस्त्र पुलिस महानिरीक्षक शैलेंद्र खनाल ने बैठक में हिस्सा लिया।
विज्ञापन

सशस्त्र पुलिस बल के डीआईजी सूरज कुमार श्रेष्ठ ने बताया कि बुधवार को शुरू हुई बैठक शुक्रवार तक चलेगी। इसमें दोनों देशों की सीमाओं को विनियमित करने और अपराध को कैसे नियंत्रित किया जाए, इस पर चर्चा हो रही है। उन्होंने बताया कि बैठक में दो दिनों तक आपराधिक गतिविधियों, सीमावर्ती क्षेत्रों में चोरी, अवैध हथियारों और सामान की तस्करी के नियंत्रण पर चर्चा हुई। उन्होंने बताया कि अनुभव का आदान-प्रदान और समन्वय बेहतर करने पर भी दोनों देशों के बीच चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें